{"_id":"0dea02463ed88c13a6ee9026634df36e","slug":"the-girls-will-catwalk-neighborhood-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटवॉक करेंगी गली-मोहल्ले की कुड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैटवॉक करेंगी गली-मोहल्ले की कुड़ियां
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेटेस्ट फैशन की परख, रैंप पर चलना, एक्सप्रेशन और अदाएं बिखरने के लिए गली-मुहल्ले की लड़कियां तैयार हो रही हैं। अब तक टीवी और अखबाराें के माध्यम से मॉडल्स की नकल करने वाली ये कुड़ियां रैंप पर चलकर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगी। इनके हुनर को मंच देने के लिए रत्न मुनि इंटर कॉलेज में विद्या कांति सेवा समिति जीजान से जुटी हुई है। समर कैंप में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स सीख रहीं इन युवतियाें की मंजिल की पहली सीढ़ी 14 जून है। इस दिन ये भावी डिजाइनर कैटवॉक कर प्रोफेशन डिजाइनरों को टक्कर देंगी।
कई सालों से रत्न मुनि इंटर कॉलेज में विद्या कांति सेवा समिति की ओर से कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सैकड़ों लड़कियां, महिलाएं कोर्स फैशन डिजाइनिंग सीख चुकी हैं। अधिकतर युवतियां या महिलाएं वे होती हैं, जिनके पास इस कोर्स को सीखने के लिए संसाधनाें का अभाव है। समिति ब्यूटीशियन, सिलाई, कड़ाई, फैशन डिजाइनिंग, कुकिंग आदि कोर्स नि:शुल्क कराती है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स सीख चुकी लड़कियों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। लड़कियों ने जो ड्रेस तैयार की है वे उसे पहनकर रैंप पर उतरेंगी। फैशन शो के लिए युवतियां प्लाजो सूट, इवनिंग गाउन, पटियाला सूट, लांग गाउन आदि बना रही हैं।
कभी सोचा नहीं था कि कैटवॉक करेंगे, लेकिन हम इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
ज्योति शर्मा, हसनपुरा
टीवी और अखबारों में ही फैशन शो देखे। अब हम खुद इसमें भाग ले रहे हैं। अच्छा अनुभव है।
ज्योति गोला, सिर की मंडी
फैशन शो, ब्यूटीशियन हमारी पहुंच से बहुत दूर था। समिति ने हमें यह मौका दिया है।
नाजमा, शाहगंज
14 तारीख को होने वाले फैशन शो की तैयारी कर रहे हैं। आत्म विश्वास भी बढ़ रहा है।
पायल माहौर, राजनगर
आज लड़कियां हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं। हमें भी मौका मिला है। मेहनत से नाम रोशन करेंगे।
यामिनी कश्यप
फैशन डिजाइनिंग के अलावा कैटवॉक भी सिखाई जा रही है। अपने में विश्वास पैदा होता है।
सिमरन, आनंद नगर
यहां आकर आत्मविश्वास जागा है। फैशन डिजाइनिंग करने में अच्छा लग रहा है।
गुलफ्शा, आनंद नगर
कभी सोचा भी नहीं था कि मैं भी रैंप पर चलूंगी। फैशन डिजाइनिंग सीख रही हूं।
प्रियांशी, हसनपुरा
आज सभी को वक्त के साथ कदमताल करना जरूरी है। मैं पटियाला सूट तैयार कर रही हूं।
सीमा, हसनपुरा
बहुत सुकून मिलता है, जब यहां से लड़कियां कुछ सीख कर अपने पैरों पर खड़ी होती हैं। 14 को फैशन शो है। तैयारियां चल रही हैं।
प्रहलाद शर्मा, समिति के संरक्षक
यहां से सैकड़ों लड़कियां कोर्स कर अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी इनमें आत्मविश्वास जगा रहा है।
निशा वर्मा, शिविर संयोजक