{"_id":"697a8142c8e820093b08521e","slug":"the-girls-head-was-searched-for-two-kilometers-but-was-not-found-agra-news-c-25-1-agr1034-976379-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो किलोमीटर तक युवती के सिर की तलाश, फिर भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो किलोमीटर तक युवती के सिर की तलाश, फिर भी नहीं मिला
विज्ञापन
झरना नाला में फेंके गए युवती के सिर की तलाश कराते पुलिसकर्मी।
आगरा। संजय प्लेस स्थित कंपनी की एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या कर फेंके गए सिर को पुलिस 5 दिन बाद भी बरामद नहीं कर सकी है। इससे परिजन में आक्रोश है। उधर, पुलिस ने सिर की तलाश के लिए झरना नाला में दो किलोमीटर तक तलाश की है, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस को आशंका है कि सिर यमुना में फेंका गया है।
पार्वती विहार निवासी मिंकी संजय प्लेस स्थित कंपनी में एचआर मैनेजर थे। 23 जनवरी को प्रेमी विनय राजपूत ने उसकी कार्यालय में चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। उसका सिर भी काटकर धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद जवाहर पुल पर बोरे में धड़ फेंक दिया था जबकि सिर और मोबाइल को झरना नाला में फेंका था। पुलिस ने विनय राजपूत को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेजा जा चुका है।
धड़ बरामद हो गया था। मगर सिर 5 दिन बाद भी नहीं मिल सका है। पुलिस ने झरना नाला में दो किलोमीटर तक सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सिर की तलाश की जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने सिर यमुना में फेंका हो। इसलिए अब बृहस्पतिवार से सिर की तलाश के लिए यमुना में गोताखोरों को लगाया जाएगा। वहीं आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी ने कंपनी के कार्यालय में फर्श को धो दिया था। मगर वो सोफा, टेबल और कुर्सी पर लगे खून को नहीं हटा सका। पुलिस ने जब कार्यालय में जांच की तो खून के छींटे मिल गए। इस पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। खून की जांच के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
-। आरोपी को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी विनय को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उससे सिर के साथ ही मोबाइल भी बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।