फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl reached the police station and said, I have married my lover.

Agra News: थाने पहुंची युवती ने कहा, मैंने प्रेमी से कर ली है शादी

Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The girl reached the police station and said, I have married my lover.
- पिता ने दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस न्यायालय में कराएगी बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र से करीब तीन माह पूर्व लापता हुई युवती बुधवार को अचानक थाने पहुंची। पुलिस कर्मियों को बताया कि वह बालिग है और शादी कर चुकी है। वह अपनी मर्जी से घर से प्रेमी संग गई थी। पुलिस न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराएगी।

दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब तीन माह पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि उनका एक रिश्तेदार पुत्री को कार में बैठा कर अपने साथ ले गया है। पुत्री घर से जेवर और नकदी भी अपने साथ लेकर गई है। पुत्री की शादी फरवरी माह में तय कर दी थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को थाने पहुंची युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी, वह बालिग है और उसने शादी कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को युवती के बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। हाईस्कूल की मार्कशीट में युवती की उम्र 20 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed