फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl had deceived Mohini on the pretext of love marriage.

Agra News: युवती ने लव मैरिज के बहाने से लिया था मोहिनी को झांसे में

Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The girl had deceived Mohini on the pretext of love marriage.
कासगंज। पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार की गई युवती ने अपनी लव मैरिज कराने के बहाने मोहिनी तोमर को झांसे में लेकर कार में बैठाया था। इसके बाद वह एक अन्य आरोपी के साथ कार से बाहर चली गई। इस केस में युवती व एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। इसमें एक आरोपी सुपारी किलर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर चार अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसमें सुनील उर्फ फौजी, रजत सोलंकी, बॉबी और रेनू शामिल हैं। आरोप है कि रेनू ने मोहिनी तोमर का क्लाइंट बनकर उसे न्यायालय के गेट से अपने झांसे में लिया था। रेनू ने कुछ दिन पहले रजत के साथ प्रेम विवाह कराने के लिए मोहिनी से बात की थी। इसके बाद 3 सितंबर को सुनील उर्फ फौजी ने न्यायालय के गेट पर मोहिनी से बात की और न्यायालय के सामने गली में खड़ी कार में रेनू के होने के बात कही। इस पर मोहिनी तोमर कार में आकर बैठ गई। मोहिनी के कार में बैठने पर रेनू ने सुनील की तरफ इशारा किया। इसके बाद वह कार से बाहर निकल आई। सूत्राें की मानें तो कार में बैठने के कुछ पल बाद ही मोहिनी तोमर की हत्या कर दी गई। इसके बाद कार वहां से गोरहा नहर की तरफ आगे बढ़ गई। इसके बाद अगले दिन चार सितंबर को मोहिनी का शव रेखपुर माइनर में मिला था। एफआईआर में नामजद छह आरोपियों को पहले ही जेल भेजने के बाद शनिवार को पुलिस ने रेनू और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभी सुनील उर्फ फौजी और रजत सोलंकी फरार हैं।
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर बॉबी को दिखाया था मोहिनी का शव
पुलिस सूत्रों की मानें तो मोहिनी तोमर की हत्या करने के बाद आरोपियों में से एक ने बॉबी को वीडियो कॉल की थी और इसका शव दिखाया था। इसके बाद ही कार न्यायालय की गली से बाहर निकल कर गोरहा नहर की तरफ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed