{"_id":"6767188f4105ecef94050ee6","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-from-the-fan-by-making-a-noose-of-her-scarf-kasganj-news-c-175-1-kas1002-125325-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर युवती ने की खुदकुशी
Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के घबरा गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब एक युवती ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक युवती मानसिक अवसाद में थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयाना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
घबरा गांव निवासी झबर सिंह की पुत्री गुंजन (19) ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। परिजन रात को आठ बजे के करीब जब कमरे में गए, तो पंखे से लटके शव को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाया। साथ ही परिवार के सदस्यों से व ग्रामीणों से पूछताछ की।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र की। इस दौरान फोटोग्राफी व वीडियो भी बनाए गए। साक्ष्यों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पिता झबर सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री बीते कुछ दिन से मानसिक अवसाद में थी। हालांकि वह युवती के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।