{"_id":"6941c7cfadef6f52ab03683d","slug":"the-gate-of-the-community-toilet-was-closed-by-placing-a-curb-the-garbage-management-center-was-also-surrounded-agra-news-c-25-1-agr1008-942662-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करब रखकर बंद किया सामुदायिक शौचालय का गेट, कूड़ा प्रबंधन केंद्र भी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करब रखकर बंद किया सामुदायिक शौचालय का गेट, कूड़ा प्रबंधन केंद्र भी घेरा
विज्ञापन
बीडीओ ने लिया संज्ञान, हटवाने और सफाई कमाने के दिए निर्देशबाह। जैतपुर के गुमानसिंह पुरा गांव में ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था। बगल में कचरा निस्तारण के लिए कूड़ा प्रबंधन केंद्र बना है। लोगों ने सामुदायिक शौचलय के गेट को करब रख कर बंद कर दिया है, कूड़ा प्रबंधन केंद्र में भी करब भर दी।
अतिक्मण के कारण जिन घरों में शौचालय नहीं है, या फिर बाहर से जो लोग आते हैं, वे खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। गांवों में बाहर शौच की प्रथा बंद नहीं हुई है। जबकि गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाया गया। उद्देश्य था कि केंद्र में सूखा, गीला कचरा अलग होगा। कचरे से कंपोस्ट खाद बनेगी। पुनर्चक्रण से कचरे के निपटान से प्रदूषण कम होगा। पर, सामुदायिक शौचालय के बगल में बने कूड़ा प्रबंधन केंद्र के कचरा अलग करने को बनाए खांचों तक बाजरे की करब भरी हुई है। हालांकि खंड विकास अधिकारी जैतपुर नीरज तिवारी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि करब हटाने और सफाई कराने के निर्देश पंचायत को दिए गए हैं।