फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The form of Mother Brahmacharini was adorned with grand decorations, and Languria's songs resonated.

Agra News: मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का भव्य शृंगार, गूंजे लांगुरिया के गीत

Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The form of Mother Brahmacharini was adorned with grand decorations, and Languria's songs resonated.
 प्रताप नगर स्थित श्री नव दुर्गा कामच्छा देवी मंदिर पर गुप्त नवरात्रि पर सजा फूल बंगला। संवाद
आगरा। प्रताप नगर, केशव कुंज स्थित श्री नव दुर्गा कामच्छा देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप का विशेष शृंगार किया गया। फूलबंगला सजाया गया। महिलाओं ने माता के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मंदिर के महंत जगदीश बाबू भगत और आकाश भगत ने पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान श्री नवदुर्गा कामच्छा देवी मंदिर महिला ग्रुप ने माता की भेंटें और लांगुरिया गीत गाए। माता रानी को दूध, दही से बने व्यंजन, पंचामृत व मिश्री का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शैली गुप्ता, पार्षद रेनू गुप्ता, राखी, ऋतु गर्ग, नेहा, कुमुद रस्तोगी, नीता, नीतू, सुनीता, नीलम, हर्षा, पूनम, मधु, शिवांगी गोस्वामी, विमलेश शर्मा और पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed