फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Food Department team took three samples for gram flour and milk.

Agra News: खाद्य विभाग की टीम ने बेसन और दूध के लिए तीन नमूने

Sat, 20 Jan 2024 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jan 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
The Food Department team took three samples for gram flour and milk.
फोटो- 5
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने बेसन और दूध के लिए तीन नमूने
- रामभक्तों के आवागमन को देखते हुए शुरू किया जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वच्छता संबंधी जांचने लिए अभियान चलाया। इस दौरान बेसन और दूध के तीन नमूने लिए गए। बिना पंजीकरण के संचालित तीन ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद से रामभक्तों के आवागमन को देखते हुए मुख्य मार्गों के किनारे स्थित ढाबों में दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों व उनकी स्वच्छता संबंधी जांच का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कुरावली एटा जीटी रोड स्थित विभिन्न ढाबों व होटलों का निरीक्षण किया। अशोकपुर स्थित जेवीजी गुप्ता ढाबा से बेसन का नमूना लिया।
विज्ञापन

आराध्य फेमिली ढाबा गंगा जमुनी, पंकज ढाबा लखौरा, गोमती ढाबा एंड गेस्ट हाउस खिरिया पीपर, राधे राधे ढाबा जमालापुर का निरीक्षण किया गया। इसमें आराध्य फेमिली ढाबा गंगा जमुनी, पंकज ढाबा लखौरा,राधे राधे ढाबा जमालापुर बिना रजिस्ट्रेशन /लाइसेंस के संचालित पाए गए। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इसके अलावा सहज डेरी हटऊ, सहज डेरी के मिल्क टैंकर का निरीक्षण किया गया तथा दोनों से मिश्रित दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छता संबंधी नियमों का शक्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed