फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fixed dates for the month of June were imposed in July

जून महीने की तय तारीखें जुलाई में लगाई गई

Mon, 07 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fixed dates for the month of June were imposed in July
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते दीवानी अदालतों के लंबित मुकदमों में सामान्य तारीखें लगाई गई हैं। जून महीने की तय तारीखें जुलाई महीने में लगाने के बाद उनकी सूची नोटिस बोर्ड सहित दीवानी के मुख्य द्वार पर चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एसके चौधरी ने बताया अदालतों में पहले से सूचीबद्ध सात जून के लंबित मुकदमों में एक जुलाई, आठ जून के मुकदमों में दो जुलाई, नौ जून मुकदमों में पांच जुलाई, दस जून मुकदमों में छह जुलाई, 11 जून के मुकदमों में सात जुलाई, 14 जून के मुकदमों में आठ जुलाई, 15 जून के मुकदमों में नौ जुलाई, 16 जून के मुकदमों में 12 जुलाई, 17 जून के मुकदमों में 13 जुलाई की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि 18 जून के मुकदमों में 14 जुलाई, 21 जून के मुकदमों में 15 जुलाई, 22 जून के मुकदमों में 16 जुलाई, 23 जून के मुकदमों में 19 जुलाई, 24 जून के मुकदमों में 20 जुलाई, 25 जून के मुकदमों में 22 जुलाई, 28 जून के मुकदमों में 23 जुलाई, 29 जून के मुकदमों में 26 जुलाई, 30 जून के मुकदमों में 27 जुलाई की जारीख लगाई गई है। सामान्य तारीखों की सूची नोटिस बोर्ड सहित मुख्य द्वार पर चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प लाइन पर करें संपर्क
वकीलों और वादकारियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9410803060 तथा 9456880436 जारी किए गए हैं। प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों पर वकील तथा वादकारी मुकदमों और प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत दस जुलाई को
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दीवानी परिसर में दस जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एसके चौधरी ने बताया गाइडलाइन के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध किए गए मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed