{"_id":"6202710f8df7930300348eef","slug":"the-first-match-of-the-mainpuri-challenge-cup-series-ended-in-a-draw-mainpuri-news-agr523691435","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी चैलेंज कप गल्र्स सीरीज का पहला मैच बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी चैलेंज कप गल्र्स सीरीज का पहला मैच बराबरी पर छूटा
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मैनपुरी चैलेंज कप गर्ल्स सीरीज का पहला मैच मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। एमसीए ब्लू और एमसीए पिंक के मध्य खेला गया उद्घाटन मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बराबरी पर छूटने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं।
एमसीए पिंक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये एमसीए ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन बनाए। शिखा राठौर ने सर्वाधित 38, नेहा यादव ने नाबाद 36 और माही ने 12 रनों की पारी खेली। एमसीए पिंक की ओर से शिखा यादव ने तीन, दीक्षा और शिवा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए पिंक 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। जिसके चलते मैच टाई हो गया।
शिखा यादव ने 50 रन बनाए। आभा ने 26 और भरत ने नाबाद 12 रन बनाए। एमसीए ब्लू की ओर से लक्ष्मी व श्रेयल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया, तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। इससे पूर्व महिला पुलिस उप निरीक्षक, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सीरीज का उद्घाटन किया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और प्रमोद कुमार जूली ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की। मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, कांस्टेबल कुसुम चाहर, प्रवीन भंसाली, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश सक्सेना, अमनदीप यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज का मैच
मैनपुरी चैलेंज कप गर्ल्स सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को एमसीए पिंक और एमसीए ब्लू के मध्य सुबह 10 बजे से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह जानकारी बीडी शुक्ला ने दी।