{"_id":"5adb5dcf4f1c1ba6018b5eac","slug":"the-first-episode-of-the-living-history-will-be-start-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला: IPCS लिविंग हिस्ट्री श्रृंखला की पहली कड़ी में हामिद करजई से मुखातिब होंगे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला: IPCS लिविंग हिस्ट्री श्रृंखला की पहली कड़ी में हामिद करजई से मुखातिब होंगे मेहमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और गैर सरकारी संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ पीस एंड कॉन्फिल्कट स्ट्डीज (आईपीसीएस) की संयुक्त विचार श्रृंखला लिविंग हिस्ट्री की पहली कड़ी के तहत अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई रविवार को आगरा के लोगों से मुखातिब होंगे।
इस दौरान वह भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों की एक नई इबारत लिखेंगे। लीविंग हिस्ट्री की पहली कड़ी का कार्यक्रम होटल आईटीसी मुगल के दीवान-ए-खास में आयोजित किया गया है।
शाम चार बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें आगरा के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। जो आफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति से भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों पर सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
यह गैर सरकारी पहल दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति इससे पहले आगरा का किला और ताजमहल का भी दीदार करेंगे।