फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fire in the tobacco warehouse could be controlled after 20 hours.

Agra News: तंबाकू गोदाम में लगी आग पर 20 घंटे बाद पाया जा सका काबू

Mon, 27 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fire in the tobacco warehouse could be controlled after 20 hours.
पटियाली (कासगंज)। पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर आदर्श प्रोडक्ट तंबाकू गोदाम में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार दोपहर तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू नहीं पा सकी। जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर तंबाकू की बोरी बाहर निकाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग से होने वाली क्षति का आकलन नहीं हो सका है। मौके पर एडीएम, एएसपी और जिले के अन्य अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


पटियाली में आदर्श प्रोडक्ट तंबाकू गोदाम सोनीपत के वीरेंद्र बंसल का है। किसानों से तंबाकू की खरीद के बाद प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है। रविवार को देर रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। गोदाम से आग की लपटे उठ रहीं थीं। गोदाम के सामने चाय की दुकान पर बैठे लोगों की नजर गई। उन्होंने गोदाम के कर्मचारियों को जानकारी दी। गोदाम के कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पटियाली एसडीएम कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा और लेखपाल पहुंचे । साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी उस पर काबू पाने को पड़ोसी जनपद अलीगढ़, एटा, हाथरस और फर्रुखाबाद से फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां बुलाईं गईं। 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आग को पूरी तरह शांत नहीं किया जा सका। गोदाम की दीवार जेसीबी से तोड़कर उसमें रखी तंबाकू की बोरियों को निकाला जा रहा है। आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed