फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fields of the district will be fragrant with the fragrance of marigold

Agra News: गेंदा की खुशबू से महकेंगे जिले के खेत

Tue, 15 Oct 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The fields of the district will be fragrant with the fragrance of marigold
कासगंज। जनपद में गेंदा के फूलों की खेती के लिए उद्यान विभाग के द्वारा बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है। यह अनुदान 40 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक रहेगा। यह अनुदान फूलों की खेती के प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है। जनपद में फूलों की खेती के प्रोत्साहन के लिए उद्यान विभाग को 10 हेक्टेयर में गेंदे के फूल की खेती करने वाले किसानों को बीजों पर अनुदान दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे किसान प्रोत्साहित होने के साथ-साथ अनुदान लाभ लेकर आय भी बढ़ा सकेंगे। एक लाभार्थी किसान को दो हेक्टेयर से अधिक की भूमि के लिए अनुदान नहीं दिया जाएगा। लघु सीमांत किसानों के लिए गेंदा के बीजों पर 40 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा, जबकि अन्य किसानों के लिए 20 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी रवि चंद्र जयसवार ने बताया कि यह अनुदान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। इससे गेंदा के फूलों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed