फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The field was dug up to 10 feet on suspicion of a buried body, the mystery persisted, the mysterious pit caused a sensation in Raibha, and the search operation lasted for hours.

Agra News: शव दफनाने की आशंका पर 10 फीट तक खोदा खेत, रहस्य बरकरार, रहस्यमयी गड्ढे से रायभा में सनसनी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The field was dug up to 10 feet on suspicion of a buried body, the mystery persisted, the mysterious pit caused a sensation in Raibha, and the search operation lasted for hours.
अछनेरा। थाना क्षेत्र के ग्राम रायभा और अछनेरा के बीच रविवार तड़के एक खेत में रहस्यमयी गड्ढा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की मिट्टी को रात के समय खोदकर दोबारा दबाए जाने के स्पष्ट निशानों को देख ग्रामीणों में किसी अनहोनी या शव दफनाए जाने की आशंका गहरा गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब वे खेतों की ओर गए, तो वहां की मिट्टी खुदी हुई और फिर से बेतरतीब ढंग से भरी हुई मिली। किसी बड़े अपराध की आशंका को देखते हुए सूचना कुकथला चौकी पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में संदिग्ध स्थान की खुदाई शुरू कराई। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ी, लोगों की धड़कनें तेज होती गईं। हालांकि, करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बावजूद वहां से कोई शव, संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। कुकथला चौकी पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच और खुदाई में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल राहत की सांस ली है, लेकिन रात के अंधेरे में खेत में इस तरह की गतिविधि किसने और क्यों की, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed