वृंदावन/मथुरा। श्री हरिदास रसोउपासना पीठ श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी महाराज और स्वामी हरिदास जी के प्रथम शिष्य स्वामी विट्ठल विपुल देव जी महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री ललित कुंज गोशाला नगर में श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद महाराज की अध्यक्षता में हुआ।
शनिवार को प्रात: राधा ललित बिहारी जी की मंगल बधाई समाज गायन और दोपहर संत सेवा एवं नेत्रहीन सेवा विधवा एवं दरिद्र नारायण सेवा की गई। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि स्वामी हरिदास जी ने संवत 1562 में मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के दिन ही श्रीबांकेबिहारी जी को प्राकट्य किया था, जिसको सभी विहार पंचमी के नाम से भी जानते हैं। श्री स्वामी हरिदास जी ने इन्हें निधिवन में प्रकट किया था और स्वामी जी का पद गायन किया माई री सहज जोरी प्रगट भई। रंग की गौर श्याम घन दामिनी जैसे। कार्यक्रम में आचार्य बद्रीश, पुजारी कन्हैया दास, हरीश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।