फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The feeling of cold increases with the arrival of fog

Agra News: कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ा ठंड का अहसास

Wed, 13 Nov 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The feeling of cold increases with the arrival of fog
कासगंज। जिले में ंबुधवार की सुबह कोहरे ने दस्तक दी। साथ ही लोगों को ठंड का अहसास भी हुआ। धूप की चमक फीकी रहने से दोपहर के समय अधिकतम पारा 29 डिग्री तक ही पहुंच सका। सुबह के समय न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, सुबह शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही थी। मंगलवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला और कोहरे ने दस्तक दी। बुधवार को सुबह के समय भी कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिक्कत हुई। सुबह के समय न्यूनतम पारे में भी दो डिग्री की गिरावट देखी गई। सुबह न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक रहा। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंटा। इससे दोपहर में अधिकतम पारे में भी दाे डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 29 डिग्री तक रहा। ठंड का अहसास बढ़ने लोगों पहनावे में बदलाव शुरू हो गया। ठंड से बचाव के लिए बच्चों व बुजुर्गों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैैं। कोहरे में रेंग कर निकले वाहन :
विज्ञापन

सोरोंजी। बुधवार को सुबह लोग जागकर उठे तो सड़कों पर कोहरा छाया था। हरि की पौड़ी पर घने कोहरे की चादर छाई रहने से घाटों पर स्नानार्थियों की संख्या बेहद कम थी। कासगंज राजमार्ग पर भी वाहन हेड लाइट जलने के बाद भी रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed