फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The farmers' millet was not weighed, they remained worried the whole day.

Agra News: किसानों का बाजरा नहीं तौला, पूरे दिन रहे परेशान

Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The farmers' millet was not weighed, they remained worried the whole day.
जगनेर। राजकीय बाजरा क्रय केंद्र शुक्रवार को बंद रहा, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने केंद्र पर माफियाओं के कब्जे का आरोप लगाते कहा कि उनका बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। सुबह से ही केंद्र पर अपनी फसल लेकर खड़े हैं। शाम तक तौल नहीं हो पाई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि केंद्र पर स्टॉक ज्यादा हो गया है। इस वजह से तौल नहीं हो पाई है। शनिवार को तौल करा दी जाएगी। किसान हरेंद्र शर्मा, गांव वजीदपुर निवासी ने बताया कि माफियाओं का खेल चल रहा है और किसानों का बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। किसान हरिओम और शिव सिंह ने आरोप लगाया कि उनका टोकन एक दिन पहले का था, लेकिन तौल नहीं हो पाई। किसान संतोष ने बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर को हुआ था। वह भी इंतजार में हैं। रात को तौल नहीं होने दी जाएगी। स्टॉक को केंद्र से उठवाने के लिए गाड़ी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed