फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The farmer was beaten and thrown into the bushes, and his son who went to pick him up was also beaten.

Agra News: मारपीट कर झाड़ियों में फेंका किसान, उठाने गए बेटे को भी पीटा

Tue, 03 Mar 2026 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The farmer was beaten and thrown into the bushes, and his son who went to pick him up was also beaten.
बाह। सुंसार गांव में सोमवार देर शाम किसान छोटेलाल को मारपीट कर झाड़ियों में फेंके जाने और उठाने गये बेटे अनिल को पीटे जाने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक को लेकर टोके जाने पर भड़के युवकों की करतूत से परिवार दहशत में है। पुलिस ने घायल किसान का मेडीकल कराया है।
विज्ञापन

सुंसार के छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह बाजार से घर आया था। तेज रफ्तार बाइक को लेकर गांव के युवकों को रास्ते में टोका था, तब देख लेने की धमकी दे गये थे। उसके बाद वह खेत से अपनी मवेशी घर ला रहे थे। घात लगाए बैठे युवकों ने अचानक हमला कर दिया, कुल्हाड़ी और डंडे से मारपीट के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। मारपीट की जानकारी पर बेटा अनिल निकालने के लिए झाड़ियों में घुसा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। भीड़ जमा होने पर हमलावर चले गये। आरोप है कि घर पर पत्नी छोटी के साथ भी मारपीट की है। बाह पुलिस ने घायल छोटेलाल का मेडीकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed