फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The family members of the deceased received a compensation of Rs 4 lakh each.

Agra News: मृतकों के परिजन को मिला चार-चार लाख रुपये का मुआवजा

Thu, 14 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The family members of the deceased received a compensation of Rs 4 lakh each.
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में मिट्टी की ढाय में दबकर जान गंवाने वाली तीन महिलाओं व एक बालिका के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया है। यह धनराशि उनके परिजन के खाते में हस्तांतरित की गई है। घायलों को मिलने वाले मुआवजे की पत्रावली भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

गांव रामपुर की तीन महिलाओं रामबेटी, प्रेमादेवी व सरस्वती और एक बालिका पिंकी की मंगलवार की सुबह मिट्टी की ढाय में दबकर मौत हो गई थी। इसमें पांच घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा मृतकों के परिजन को मुआवजा देने की पत्रावली शासन को भेजी गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को शासन द्वारा परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। शाम को यह धनराशि उनके खातों में भी हस्तांतरित हो गई। हालांकि प्रतीकात्मक रूप से परिजन को आज चेक प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एसडीएम सदर कोमल पंवार सहित अन्य मौजूद रहेंगे। एसडीएम कोमल पंवार ने बताया कि मृतकों के परिजन के खाते में चार-चार लाख रुपये मुआवजे की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। घायलों को दी जाने वाले मुआवजे की राशि के लिए भी पत्रावली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed