फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the factory was making fake sauce was running in firozabad

नकली टोमेटो सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, इन केमिकलों से तैयार होता था सॉस

Sat, 13 Jan 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jan 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
the factory was making fake sauce was running in firozabad
नकली टोमेटो सॉस किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को नकली टोमेटो सॉस बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। टीम ने 40 किलो बना हुआ नकली सॉस नष्ट करा दिया। सॉस का नमूना लैब में जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


न्यू रामगढ़ क्षेत्र में नकली टोमेटो सॉस बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री का संचालन मनोज राठौर कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी जतिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। 
विज्ञापन


जहां अरारोट, केमिकल और मसाले को पकाकर नकली सॉस तैयार किया जा रहा था। इसमें टमाटर का प्रयोग एक प्रतिशत भी नहीं किया जा रहा था। टमाटर की बजाए लाल और हरे रंग का प्रयोग हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बना हुआ 40 किलो सॉस अपने सामने नष्ट कराया। साथ ही इसका नमूना जांच के लिए लैब में भेजा। टीम के अनुसार फैक्ट्री में करीब दो कुंतल सामान भी रखा मिला। सॉस बनाने की सामग्री भी गंदे ड्रमों में रखी गई थी। 

लाइसेंस बनवा कर नकली कारोबार

जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि मनोज राठौर ने खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस बनवा रखा था। लाइसेंस लेकर नकली कारोबार किया जा रहा था। 

केमिकल से बन रहा यह नकली टोमेटो सॉस बाजार में ठेल एवं दुकानों पर बिकता है। एक किलो का पैकेट 20 से 25 रुपए में बिकता है। सबसे ज्यादा इसका प्रयोग चाऊमीन, पेटीज, ऑमलेट की ठेल एवं दुकानों पर किया जाता है। 

सेवार्थ संस्थान के चिकित्सक डा. निमित गुप्ता ने बताया कि इस तरह का केमिकल जब पेट में जाता है तो आंतों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। लीवर पर इसका तुरंत असर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed