फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The faces of the

मानसून के सक्रिय हो जाने से खिले किसानों के चेहरे

Thu, 15 Sep 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

मानसून के फिर से सक्रिय हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।बारिश के चलते तमाम फड़ कारोबारियों ने अपने फड़ नहीं लगाए।

विज्ञापन
The faces of the

विस्तार

कासगंज। मानसून के फिर से सक्रिय हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिल गई है। वहीं बारिश के चलते पारे में और भी गिरावट आ गई। अधिकतम पारा 30 डिग्री तक रह गया।
विज्ञापन

जिला में सितंबर माह के पहले 13 दिन सूखे चले गए। पहले से ही औसत से कम बारिश होने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई। जिला में सूखे के हालत पैदा हो गए। जिससे किसान की चिंताएं बढ़ गई, लेकिन मानूसन एक बार फिर से सक्रिय हो गया। बुधवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिन में कई बार झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने किसानों की मुराद को पूरा कर दिया। इस समय खेत में खरीफ की फसल का सीजन चल रहा है। सभी फसलों को पानी की आवश्यकता है। ऐसे में लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। फसलों को पानी लग जाने से सूखे हालातों से राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है। हालांकि बारिश के बाद शहर के जन जीवन पर असर देखा गया। फड़ पर कारोबार करने वाले कारोबारियों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बारिश के चलते तमाम फड़ कारोबारियों ने अपने फड़ नहीं लगाए। बाजार में चहल पहल पर भी असर देखा गया। बारिश से बचने के लिए तमाम लोग छाता लेकर निकलते दिखाई दिए। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। किसान राजीव, राम निवास आदि का कहना है कि इस बारिश ने किसान को काफी राहत दी है। जो फसलें सूखने लगी थी उनके फिर से लहलहाने की आस बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed