फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The face of 60 dilapidated roads will change, MLAs sent proposals

खास खबर: 60 जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत, विधायकों ने भेजे प्रस्ताव

Mon, 14 Jul 2025 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
The face of 60 dilapidated roads will change, MLAs sent proposals
कासगंज। मंडी समिति की ओर से बनवाई गई 60 जर्जर सड़कों की सूरत अब बदलने वाली है। मुख्यमंत्री ने मंडी परिषद की बैठक में क्षतिग्रस्त सड़काें की मरम्मत करने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद क्षेत्रीय विधायकों ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव मंडी परिषद को भेजे हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों को संवारा जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब 17 लाख से अधिक है। मंडी समिति ने लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर वर्ष 2017-18 में सड़कें बनाई थींं, जिससे किसान मंडी तक अनाज व सब्जी को लेकर आसानी से पहुंच सके। यह सड़कें काफी समय से जर्जर हाल में हैं। सड़कों में गिट्टियां उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में सड़क पर जलभराव होने से वाहन आए दिन फंस जाते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कासगंज में अहरोली क्राॅसिंग से मंडी की ओर जाने वाली, गांव मांमाें सहित अन्य गांवों में बनी सड़कें काफी जर्जर हैं। अमांपुर विधान सभा में सहावर रोड से बोडा नगरिया, मोहनपुर से नगला भीमसेन, शेरपुर से सरसवा तक, लखमीपुर से नगला प्रानसुख सहित अन्य स्थानों की सड़कों की हालत खस्ता है। लोग लंबे समय से सड़कों के निर्माण की जन प्रतिनिधियों से मांग की। बीते दिनों सीएम योगी आदित्यानाथ ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक में किसानों की सुविधा के लिए सड़कों को बनवाने व मंडी परिसर में कैंटीन समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मंडी समिति निर्माण खंड के अवर अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा व पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव मंडी परिषद को भेजे हैं। सड़कों के निर्माण के लिए मंडी समिति ने जर्जर सड़कों को अपनी कार्य योजना में शामिल किया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों का निर्माण होगा। सड़क का निर्माण पूरा होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

--
जिले में जर्जर मंडी समिति की सड़कों की स्थिति
कासगंज विधान सभा में -22
अमांपुर विधान सभा में -24
पटियाली विधान सभा में -14

वर्जन:
क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद मंडी समिति द्वारा बनाई गई 22 जर्जर सड़कों के प्रस्ताव मंडी परिषद को भेजे हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों का निर्माण होगा। -देवेंद्र राजपूत, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सड़कों का निर्माण शुरु होगा। इससे मंडी परिसर में आने वाले किसानों व अन्य लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।-हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed