{"_id":"69865c668e8352c6060d4b1a","slug":"the-explosive-pair-of-hrithik-and-lakshya-powered-brij-warriors-to-victory-agra-news-c-365-1-sagr1044-106428-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रितिक और लक्ष्य की तूफानी जोड़ी ने बृज वारियर्स को जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रितिक और लक्ष्य की तूफानी जोड़ी ने बृज वारियर्स को जिताया
Sat, 07 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बल्लेबाज रितिक शर्मा और लक्ष्य राठौर की विस्फोटक बल्लेबाजी से शुक्रवार को बृज वारियर्स ने क्रिकेट मुकाबला जीत लिया। सीमित ओवर के रोमांचक मैच में टू ब्रदर्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बृज वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की पारी की रीढ़ आगरा के रितिक शर्मा और लक्ष्य राठौर बने। रितिक ने 56 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके रहे।
रितिक का बखूबी साथ लक्ष्य राठौर ने निभाया। लक्ष्य ने 35 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की तूफानी साझेदारी ने विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टू ब्रदर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टू ब्रदर्स की पूरी टीम 19 ओवर में 146 रन ही बना सकी।