फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The electricity in the school has been bad for a month, the students fainted due to the humidity in the scorching heat, so the headmistress did this

Agra News: एक महीने से खराब है स्कूल की बिजली, भीषण गर्मी में उमस से बेहोश हुए छात्रा तो प्रधानाध्यापिका ने किया यह काम

Fri, 26 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
The electricity in the school has been bad for a month, the students fainted due to the humidity in the scorching heat, so the headmistress did this
प्राथमिक विद्यालय महुअन में गर्मी के चलते बेहोश हुई छात्रा। संवाद - फोटो : प्राथमिक विद्यालय महुअन में गर्मी के चलते बेहोश हुई छात्रा। संवाद
एक महीने से खराब है स्कूल की बिजली, भीषण गर्मी में उमस से बेहोश हुए छात्रा तो प्रधानाध्यापिका ने किया यह काम मैनपुरी। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महुअन की बिजली आपूर्ति के लिए रखी डीपी एक महीने से खराब चल रही है। प्रधानाध्यापिका कई बार इसकी शिकायत भी कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी डीपी नहीं बदली गई है। शुक्रवार को विद्यालय की एक छात्रा पढ़ते समय गर्मी से परेशान होकर बेहोश हो गई। प्रधानाध्यापिका ने डीएम को पत्र लिखकर डीपी बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग भले ही खराब ट्रांसफॉर्मर और डीपी को 24 घंटे में बदलने का दावा कर रहा हो लेकिन प्राथमिक विद्यालय महुअन की स्थिति से से यह साबित होता है कि बिजली विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आम लोग तो छोड़ो छोटे-छोटे नौनिहालों के जीवन पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय महुअन की प्रधानाध्यापिका किरन शाक्य ने बताया कि उनके स्कूल को बिजली सप्लाई देने वाली डीपी 24 जून से खराब है। इस बीच कई बार उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे गए, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। विद्यालय पर वन महोत्सव के दौरान आए जिलाधिकारी और सीडीओ के सामने भी डीपी बदलवाने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई। इसके बाद भी डीपी नहीं बदली जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान छात्रा नैना बेहोश होकर कक्ष में ही गिर गई। जानकारी होते ही प्रधानाध्यापिका ने उसे बाहर लिटाकर मुंह पर पानी डाला और हवा की। लगातार प्रयास करने के कुछ देर बाद छात्र को होश आया। होश आने के बाद छात्रा को उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी प्रधानाध्यापिका ने बीएसए और डीएम को दी। प्रधानाध्यापिका ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि आए दिन किसी ने किसी छात्र-छात्रा का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बिजली विभाग से लगातार डीपी बदलने की मांग की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


उमस कर रही है लोगों को बेहाल
बीते एक सप्ताह से उमस के चलते लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान तो 33 डिग्री सेल्सियस ही है, लेकिन इसके बाद भी घर में रहना मुश्किल हो रहा है। दिन में कई बार बारिश का मौसम बनता है, लेकिन हर बार लोगों को बस निराशा ही हाथ लगती है। शुक्रवार को भी दिन भर उमस ने लोगों को बेहाल किया। शाम 4 बजे के करीब बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। हल्की फुहार से ही लोगों को संतोष करना पड़ा। ऐसे में शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed