फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drain into which five motorcyclists fell remains open.

Agra News: जिस नाले में पांच बाइक सवार गिरे, वह अब भी खुला

Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The drain into which five motorcyclists fell remains open.
खुला नाला। 
आगरा। राजपुर चुंगी के पास डबल पेट्रोल पंप के सामने जिस खुले पड़े नाले में पांच बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए, वह नाला अब भी खुला है। इसकी न तो सफाई की गई और न ही इसे प्री-कास्ट स्लैब से ढकवाया गया। हालांकि इन नालों के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग करा रखी है। इस जगह नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

शहर में 411 से ज्यादा छोटे-बड़े नाले हैं, जिनमें से केवल 18 किमी. ही ढके हुए हैं, अन्य खुले पड़े हैं। नगर निगम में भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने नालों को प्री-कास्ट स्लैब से ढकने की मांग उठाई है। नगर आयुक्त को पत्र सौंपने के साथ उन्होंने नालों की सफाई कराकर कवर कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


10 दिन में चार घटनाएं
- बीते दस दिनों में खुले पड़े नालों में लोगों के गिरने की चार घटनाएं हो चुकी हैं। राजपुर चुंगी पर पांच बाइक सवार गिरे तो फ्रीगंज के चिम्मनलाल का बाड़ा में रहने वाली बुजुर्ग महिला शीला देवी की सीढि़यों से उतरते समय नाले में गिरने से मौत हो गई थी। सिकंदरा में नाले में बाइक सवार गिरा तो मदिया कटरा नाले में भी तिराहे पर युवक बृहस्पतिवार रात नाले में गिर गया। उसे सीढ़ी लगाकर निकाला गया। इन घटनाओं के बाद भी चारों जगह प्री-कास्ट स्लैब नहीं रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले, अभियान चलाकर ढकवाएं

- नालों के चोक होने के कारण इस बार बारिश में सड़कों पर पानी भरा रहा है। इसमें पता ही नहीं चलता कि नाला कहां है। नालों की बाउंड्री है न ही इन्हें ढका गया। निगम अभियान चलाकर खतरनाक और जानलेवा नालों को ढकवाएं। - कप्तान सिंह, पार्षद दल नेता, बसपा
- डबल पेट्रोल पंप के नाले को ढकवाने के साथ स्मार्ट सिटी में बने नाले पर अब प्री-कास्ट स्लैब रखवाएंगे ताकि किसी के साथ हादसा न हो। - दीपक वर्मा, पार्षद, शहीद नगर
- नाई की मंडी क्षेत्र में नाले खुले पड़े हैं। अधिकांश टूटे हैं, जहां लोग फिसलकर गिर सकते हैं। इन्हें तत्काल मरम्मत और ढकने की जरूरत है। - सुहेल कुरैशी, पार्षद, नाई की मंडी
- हमारे क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होने वाला है। नगर निगम से हाईवे से लेकर आखिरी छोर तक नाले को प्री-कास्ट स्लैब से ढकने की मांग की है। - - वेद प्रकाश गोस्वामी, पार्षद, केके नगर

- हमारे क्षेत्र में खुले नालों में ऑटो, बाइक सवारों के गिरने के कई हादसे हो चुके हैं। नगर आयुक्त को पत्र भी दिए हैं, लेकिन किसी भी जगह स्लैब नहीं रखवाए गए। - अरविंद मथुरिया, पार्षद, प्रकाश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed