फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district got second place in the state in the Swachh Vidyalaya Survey

स्वच्छ विद्यालय सर्वेक्षण में सूबे में जिले को मिला दूसरा स्थान

Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
The district got second place in the state in the Swachh Vidyalaya Survey
कासगंज। केंद्र सरकार के स्वच्छ विद्यालय सर्वेक्षण में जिले को सूबे में दूसरा स्थान मिला है। इस सर्वेक्षण में जिले के 56 विद्यालयों सहित 67 पुरस्कार जिले के हिस्से में आए। विभाग ने विकास भवन के दीनदयाल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर इन पुरस्कारों का वितरण किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में जिले के 2409 विद्यालयों में से 2260 विद्यालयों का सर्वेक्षण कराया गया था। इस सर्वेक्षण के तहत विद्यालयों में स्वच्छता, सुविधाओं और कायाकल्प के मानकों के आधार पर चयनित किए गए। कार्यक्रम में आठ विद्यालयों को ओवरऑल श्रेणी में, 48 विद्यालयों को सब-श्रेणी में अवार्ड दिए गए। पांच ग्राम प्रधानों में पटियाली ब्लॉक के रुस्तमपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर, सहावर ब्लॉक के मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान भोजराज सिंह, कासगंज ब्लॉक के वाहिदपुर खालसा न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान डालचंद्र, गंजडुंडवारा ब्लॉक के म्यासुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार एवं अमापुर ब्लॉक के बाबूपुर खुशकरी की ग्राम प्रधान प्रतिभा राजपूत को विद्यालय कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्तिपत्र और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

जनपद के कायाकल्प दृष्टि से पांच उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों में वीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार कुशवाहा, राकेश राजपूत, खूबेंद्र सिंह, जावेद अहमद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सोरों ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक यादव को विकास क्षेत्र के सर्वाधिक 17 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने महत्वाकांक्षी योजना के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्य संदर्भदाता समूह सदस्य जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक निर्माण संदीप ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed