फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dispute went on for two years, now a compromise has been reached with the husband.

Agra News: दो साल चला विवाद, अब हुआ पति से समझौता

Wed, 08 May 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
The dispute went on for two years, now a compromise has been reached with the husband.
दो साल चला विवाद, अब हुआ पति से समझौता
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवाद की हुई सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दो साल चले विवाद के बाद अंत में महिला पति के साथ ही चली गई। दंपती ने मतभेद भुलाकर एक साथ रहने की बात लिखकर दी। समझौते के बाद मीडिएशन सेंटर से दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।

थाना बेवर के गांव बीलपुर की रहने वाली रिंकी पुत्री श्याम मोहन की शादी 12 मई 2019 को रिंकू पुत्र मुन्नालाल निवासी सुंदरपुर थाना औंछा के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मायके वालोंं द्वारा की गई पंचायत में बात नहीं बनने पर पति रिंकू, ससुर मुन्नालाल, सास बिट्टन देवी, देवर उपदेश उर्फ मोनू ने मारपीट करके 20जुलाई 2022 को उसको पुत्र कान्हा के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


रिंकी ने ससुराल वालों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया। एसीजेएम रवि कुमार सागर ने समझौता कराने के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर विनीता भदौरिया ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर उनके गिले शिकवे दूर कराए। दोनों पक्ष एक साथ रहने को बीच समझौता करा दिया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। मीडिएशन सेंटर में समझौता होने तथा एक साथ रहने की बात लिखकर देने पर उनको मीडिएशन सेंटर से ही विदा कर दिया गया।

मृतक मोबीन खान का फाइल फोटो ।

मृतक मोबीन खान का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed