फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dismissed accountant sent a letter to the Principal Secretary

Agra News: बर्खास्त लेखपाल ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

Mon, 26 May 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The dismissed accountant sent a letter to the Principal Secretary
भोगांव। अहिरवा में करीब एक हजार बीघा भूमि घोटाले के मामले में बर्खास्त चल रहे लेखपाल ने प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र भेजा है। इसमें मांगी गई सूचनाएं दिलाए जाने व परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए तहसील के कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बर्खास्त लेखपाल प्रदीपेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद को भेजे गए पत्र में कहा कि अहिरवा में करीब एक हजार बीघा जमीन के घोटाले में पांच साल पहले तत्कालीन तहसीलदार ने 7 लेखपाल व एक आरके, 50 से अधिक काश्तकारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में दोषी बताए गए लेखपाल जेल भी गए। जेल से निकलने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। जबकि शेष अन्य साथी लेखपाल अब अलग अलग तहसील में कार्यरत हैं। तहसील से कुछ जानकारियां मांगी तो उन्हें गलत जानकारी दी गई। उन्हें सही जानकारी इसलिए नहीं दी जा रही है ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके। प्रदीपेंद्र ने प्रमुख सचिव राजस्व विभाग से न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाते हुए मांगी गई सूचनाओं की सही जानकारी दिलाने की मांग की है। कहा है कि उनके व परिवार के साथ किसी भी घटना के लिए तहसील के कुछ अधिकारी कर्मी दोषी होंगे। प्रमुख सचिव राजस्व ने उक्त शिकायत का निस्तारण व रिपोर्ट भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed