फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The disaster of erosion is increasing, till now three hundred meters of dam has been cut.

Agra News: बढ़ रही कटान की आपदा, अब तक तीन सौ मीटर कट चुका बंधा

Fri, 30 Aug 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The disaster of erosion is increasing, till now three hundred meters of dam has been cut.
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला खंदारी, नेथरा इलाके में कटान में तेजी आई है। जिसे रोकने में सिंचाई विभाग अभी तक सफलता नहीं हुआ। नगला खंदारी की ओर सुरक्षा के लिए बनाए गए कच्चे बांध का सिरा लगातार कट रहा है। इससे नगला खंदारी नेथरा व आस पास के इलाके के खेत जलमग्न होते जा रहे हैं। चारों ओर पानी फैलने के कारण सिंचाई विभाग बांध की मरम्मत नहीं करा पा रहा। बांधों तक मिट्टी आदि पहुंचाने के लिए जेसीबी से कच्चा रास्ता तैयार किया जा रहा है जिससे मरम्मत कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

आपदा को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर आपदा के हालातों का निरीक्षण किया। आपदा की स्थिति को देखते हुए उन्होंने दूसरे क्षेत्र के अभियंताओं को भी अलग-अलग बांधों की मरम्मत का जिम्मा सौंपा जिससे कार्य तेजी से किए जा सकें।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता टीम के साथ अलीगढ़ से यहां पहुंचे। तीन दिन पूर्व नगला खंदारी, नेथरा का मुख्य बांध कट गया। वहीं इसी इलाके के गाइड बांध और मनरेगा बांध भी क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसी स्थिति में नगला खंदारी व नेथरा, नगला तरसी, कादरगंज खुर्द सहित आस पास के खादर के खेतों में पानी पहुंच गया है। इससे फसलों को क्षति की आशंका बनी हुई है। सिंचाई विभाग गंगा के पानी का फैलाव खादर के इलाके में होने के कारण तत्परता से कार्य नहीं कर पा रहा। बांध के कटान रोकने के लिए दो अभियंताओं के नेतृत्व में अलग अलग टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड बांध के मरम्मत का अलग चल रहा है वहीं मुख्य बांध की मरम्मत अलग टीम कर रही है। आवागमन के लिए कच्चा रास्ता भी तैयार करने की कवायद की गई है। नगला खंदारी के बांध का कटान कादरगंज की ओर कुछ कम हुआ है। जबकि नगला खंदारी की ओर लगातार यह बांध कट रहा है। अब तक तीन सौ मीटर का कटान बांध पर हो चुका है। इससे गंगा का पानी फैल रहा है।
गनीमत इस बात को लेकर है कि गंगा का जलस्तर दो दिन से लगातार गिरा है। इससे पानी का फैलाव सीमित क्षेत्र में है। यदि फिर से जलस्तर में वृद्धि हुई तो नगला खंदारी व आस पास के इलाके में यह आपदा बड़ी आपदा का रूप ले सकती है। इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों की मरम्मत प्राथमिकता से कराना चाह रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों में मरम्मत का कार्य विषम बना हुआ है। बिगड़ते हालातों को लेकर ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरे हैं।

15 सेंटीमीटर और गिरा जलस्तर
कासगंज। बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम होने के कारण जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। कछला ब्रिज पर बृहस्पतिवार को 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। बुधवार को गंगा का जलस्तर 163.25 मीटर के निशान पर था। वहीं बृहस्पतिवार को 15 सेंटीमीटर जलस्तर घटने के बाद 163.10 मीटर के निशान पर आ गया। कटान आपदा के समय में जलस्तर में कमी से राहत मिली है।



बैराजों से पानी का डिस्चार्ज-
- हरिद्वार- 72661 क्यूसेक।
- बिजनौर- 50786 क्यूसेक।
- नरौरा- 57677 क्यूसेक।
- कछला ब्रिज- 163.10 मीटर के निशान पर।


- गंगा के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। कटान आपदा को नियंत्रित करने में सिंचाई विभाग की टीमें जुटी हैं। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है। प्रशासन की निगरानी जारी है। कटान रोकने के लिए बांधों की मरम्मत हो रही है- राकेश पटेल, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed