फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Dhyan Chand Hockey Tournament resonated on the grounds of Agra.

Agra News: आगरा में मैदानों पर गूंजती थी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट की गूंज

Sat, 08 Nov 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The Dhyan Chand Hockey Tournament resonated on the grounds of Agra.
आगरा। देशभर में शुक्रवार को हॉकी के शताब्दी वर्ष का जश्न मनाया गया। आगरा ने भारतीय हॉकी को पूर्व कप्तान, ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी जगबीर सिंह जैसा सितारा दिया है। जगबीर न सिर्फ भारत के लिए खेले, बल्कि अपने सुनहरे दौर में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों से बनी एशियाई एकादश और वर्ल्ड इलेवन में भी शामिल रहे। शताब्दी वर्ष के माैके पर जगवीर सिंह से खास बातचीत।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी जगबीर सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि आगरा में एक समय अखिल भारतीय ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट की गूंज देशभर में सुनाई देती थी। देश के कोने-कोने से टीमें यहां खेलती थीं और मैदान खिलाड़ियों के जोश से भर जाता था। शहर के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई, जिन्होंने आगरा का नाम खेल मानचित्र पर अंकित किया।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भी आगरा से गहरा जुड़ाव रहा। वे कई बार यहां आए, कभी टूर्नामेंट देखने, तो कभी अपनी बेटी और दामाद से मिलने, जो उस समय आर्मी में तैनात थे। उनके आगमन से टूर्नामेंट का गौरव और बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि आगरा की मिट्टी में हॉकी की खुशबू आज भी बसती है। यहां खेलना हमेशा गर्व की बात रही। हॉकी ने हमें अनुशासन, सम्मान और देशप्रेम सिखाया है। वहीं आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने कहा शताब्दी वर्ष हमारे लिए यादों और संकल्प का मौका है। ताजनगरी में हॉकी के पुनरुत्थान की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed