फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The delegation of the municipality demanded ten crores from the tourism minister for the beautification of Prabhu Park

Agra News: पालिका के प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन मंत्री से प्रभुपार्क के सौंदर्यीकरण को मांगे दस करोड़

Sun, 23 Jun 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The delegation of the municipality demanded ten crores from the tourism minister for the beautification of Prabhu Park
कासगंज। नगरपालिका परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ पहुंचकर शासन के समक्ष नगर विकास के कई प्रस्ताव सौंपे हैं। जिसमें नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री को प्रभुपार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दस करोड़ की मांग की है वहीं नाला निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की मंाग की है। इसके अलावा अन्य विभागों के संबंधित अनुदान के लिए प्रस्ताव शासन को दिए गए हैं।नगरपालिका के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे लखनऊ गए। उन्होंने नगर विकास मंत्री एके शर्मा एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात कर उन्हें विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभुपार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाना जरूरी है। इसके लिए दस करोड़ की मांग की गई है। वहीं किसरौली अड्डे से बिलराम गेट, छर्रा अड्डा, गंगेश्वर कॉलोनी वाया बांकनेर तक नाला निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये मांगे हैं। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने बताया कि राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए 193.21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री को सौंपा गया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अनुदान संख्या 83 में 195 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सौंपा है। वहीं अनुदान संख्या 37 में 195 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सौंपा गया है। यह दोनों प्रस्ताव विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed