फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of the system... the lamentations of old mothers, widows and children

Agra News: सिस्टम की मौत... बूढ़ी मां, विधवा और बच्चों का विलाप

Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The death of the system... the lamentations of old mothers, widows and children
सदर तहसील में 21 दिन से धरना दे रहा मृतक का आश्रित परिवार स्त्रोत अमर उजाला
आगरा। बेबस बूढ़ी मां। लाचार विधवा बहू। उसके साथ तीन मासूम बच्चे। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। उनकी खुशियां लुट गईं हैं। शटडाउन के बावजूद ट्रांसफाॅर्मर में करंट आने से पेट्रोल मैन की जान चली गई थी। दक्षिणांचल अधिकारियों ने जो वादे किए वो भूल गए। नतीजा सिस्टम की मौत पर आश्रित का परिवार मातम मनाते हुए न्याय के लिए विलाप कर रहा है।
विज्ञापन



मामला किरावली विद्युत उपकेंद्र का है। यहां तैनात पेट्रोल मैन रवि सोलंकी की 9 अप्रैल 2025 को उस समय विद्युत दुर्घटना में मौत हो गई थी, जब वह खराब ट्रांसफॉर्मर की रोस्टर टाइम में शटडाउन के बाद मरम्मत कर रहे थे। मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि मौत के बाद अधिशासी अभियंता ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपये बीमा और ईपीएफ से पेंशन दिलाने का लिखित वादा किया था। आठ महीने बाद सिर्फ 7.50 लाख रुपये मिले। वह पैसा भी पति के इलाज में खर्च हो गया। किराये के मकान में तीन बच्चों और बूढ़ी सास के साथ रह रही हूं। पति की तस्वीर को गोद में रखकर बैठी रजनी ने बताया कि 21 दिन से धरना दे रही हूं। कोई अधिकारी सुनवाई तक के लिए नहीं आया। यह मेरे पति की मौत नहीं, सरकारी सिस्टम की भी मौत है। अगर डीएम साहब हमें न्याय नहीं दिला सकते तो सपरिवार इच्छा मृत्यु की अनुमति ही दिला दी जाए।
विज्ञापन


आश्रितों को मिलेगा न्याय

- दक्षिणांचल अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई है। जो नियम और लिखा-पढ़ी में है, उसे पूरा कराया जाएगा। कल संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed