फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of fish in the pond could lead to the spread of disease.

Agra News: तालाब में मछलियां मरने से बीमारी फैलने का खतरा

Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The death of fish in the pond could lead to the spread of disease.
लखनपुरा के तालाब में मरी हुई मछलियों से बीमारी फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान
बाह। जैतपुर के तालाब में सोमवार को सैकड़ों मछलियां मरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मछलियों की मौत से बीमारी फैलने के अंदेशे से ग्रामीण परेशान हैं। ब्लॉक प्रशासन ने बुधवार से तालाब की सफाई कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


जैतपुर के लखनपुरा गांव में तालाब में सैकड़ों मछलियाें की मौत से हड़कंप मच गया है। तालाब के किनारे मछलियों के ढेर लग गए हैं। गांव के लोग मछलियां पकड़ कर ले जा रहे हैं। महज दो दिन में सैकड़ों मछलियां दम तोड़ चुकी हैं। गांव के धीरज कुमार, दुर्गेश थापक, सुमित, अमित, कप्तान सिंह, मुरारीलाल, रवि राजपूत, गौरव, सुनील कुमार, सनोज कुमार, मनोज कुमार ने मछलियों की मौत की जांच कराने एवं बीमारी फैलने का अंदेशा जताते हुए तालाब की सफाई कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया तालाब की सफाई के निर्देश पंचायत सचिव को दिए हैं। बुधवार से तालाब की सफाई शुरू होगी। बता दें कि सोमवार को मछलियों की मौत का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed