फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The deal made by municipal roads

नगर निगम ने ही कर दिया सड़कों का सौदा

Wed, 16 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 16 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
The deal made by municipal roads
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को साईं की तकिया चौराहा से छीपीटोला चौराहा तक तोड़फोड़ की गई। कई दुकानें सड़क पर मिलीं। इनके दुकानदारों का कहना था कि उन्हें तो नगर निगम ने यहां बसाया था और वे किराया भी निगम को ही देते हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और नगर निगम के सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय के नेतृत्व में साईं की तकिया चौराहा से अभियान शुरू किया गया। जिला अस्पताल और सड़क के दूसरी ओर नालियों को पाटकर किए गए निर्माण ढहाए गए। दुकानों के बाहर लगे टीनशेड भी तोड़े गए। छीपीटोला पानी की टंकी के पास जेसीबी की रफ्तार धीमी हो गई। यहां तकरीबन पांच वाई छह फुट की दुकानें सड़क पर थीं। यहां के दुकानदार दस्तावेज लेकर आ गए। उनका कहना था कि नगर निगम ने यह जमीन उन्हें आवंटित की है। किराया निगम को देते हैं। यहीं करीब दो हजार वर्ग गज जमीन नजूल की है, जिस पर निर्माण हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस जमीन के दस्तावेज मांगे हैं। चौराहे पर एक संपत्ति को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया। सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि बुधवार को छीपीटोला चौराहा से बिजलीघर तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

छीपीटोला चौराहा पर 39 दुकानें बनी हैं। इन पर निगम की किराएदारी है। छावनी बोर्ड और नगर निगम के बीच इस संपत्ति को लेकर विवाद है। हाईकोर्ट ने इन दुकानों को तोड़ने पर स्थागनादेश जारी किया है लेकिन यहां कारोबारी दुकान में कम सड़क पर सारा काम करते हैं। निगम को निर्देश दिए हैं कि सभी को नोटिस जारी करे। यदि उन्होंने सामान सड़क पर रखा तो किराएदारी समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा एस चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed