फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body was thrown on the road by killing the criminal

चौदह मामलों के आरोपी का शव रास्ते में मिला, बहन ने पांच के खिलाफ कराई रिपोर्ट

Fri, 26 Oct 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 26 Oct 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown on the road by killing the criminal
murder

मथुरा में कचहरी से 307 के केस की तारीख करके घर लौट रहे युवक का शव कैंट रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान हैं। युवक की बहन से पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मरने वाले युवक पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

  
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गऊघाट लक्ष्मी गली निवासी विष्णु (44) पुत्र लालाराम का मोहल्ले के लोगों से जानलेवा हमले का केस चल रहा था। गुरुवार को उस केस में तारीख थी। विष्णु अपनी बहन लक्ष्मी के साथ तारीख करने कचहरी गया था। 
विज्ञापन


बहन लक्ष्मी और भाई बलबीर ने बताया कि विष्णु की तबियत खराब होने लगी तो वह अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर घर को जाने लगा, लेकिन विष्णु घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह विष्णु का शव कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। सदर पुलिस की सूचना पर परिवारीजन पहुंचे। विष्णु के शरीर पर चोट के निशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर पुलिस ने विष्णु को शव का पोस्टमार्टम कराया है। विष्णु की बहन लक्ष्मी ने लल्लो वर्मा, बंटी, नरेश वर्मा, दीपक वर्मा तथा कलुआ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सदर ने बताया कि लक्ष्मी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विष्णु के खिलाफ दर्ज हैं 14 मामले 

गऊघाट निवासी विष्णु के खिलाफ गोविंद नगर थाने में 14 केस दर्ज हैं। थानाध्यक्ष गोविंद नगर ने बताया कि विष्णु के खिलाफ लूट व जानलेवा सहित कुल
14 केस दर्ज हैं।  

विष्णु का मोबाइल गायब

गऊघाट निवासी विष्णु की शिनाख्त उसके पास मिले कागजातों से हुई। विष्णु का मोबाइल गायब मिला। विष्णु के भाई बलबीर ने बताया कि उसके पास मोबाइल था, वह मौके पर नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed