फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The danger of destruction of plants due to Ganga flood

Agra News: गंगा की बाढ़ से पौधों की बर्बादी का खतरा

Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The danger of destruction of plants due to Ganga flood
कासगंज। जिले में गंगा में आई बाढ़ से काफी नुकसान का अनुमान है। यहां तक की बाढ़ खादर के इलाकों में कराए गए पौधरोपण को तबाह कर रही है। लाखों पौधों पर बर्बादी का खतरा है। वन विभाग बाढ़ उतर जाने के बाद पौध खराब होने की स्थिति के आकलन की बात कर रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति में अधिकारी पौधरोपण को हुए नुकसान के बारे में कोई बात करने से कतरा रहे हैं। वन विभाग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा वन में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सोरोंजी क्षेत्र और पटियाली क्षेत्र में सर्वाधिक पौधरोपण को क्षति हुई है। वर्ष 2021 एवं 2022 में बड़ी संख्या में पौधे गंगा की खादर में अलग- अलग स्थानों में रोपित किए गए थे। चल रहे वर्ष में सोरोंजी क्षेत्र के सुजावली, बसोंलिया, में पौधे रोपित किए गए थे। दोनों स्थानों पर पौधे लगाए गए। बाढ़ के प्रभाव से इन पौधों को भारी क्षति हुई है। इसी वर्ष में नरदौली इलाके में 1 लाख 90 हजार पौधे बाढ़ से पूर्व तक लगाए जा चुके थे। यहां 245248 पौधे लगाने का लक्ष्य था, लेकिन इस इलाके में बाढ़ के प्रभाव से पौधरोपण काफी नष्ट हो चुका है। वहीं पटियाली के मेहोली में 32 हजार पौधे लगाए गए। यह पौधे भी नष्ट हुए हैं। खादर के इलाके में पौधरोपण के लिए काफी भूमि खाली मिल जाती है। जिससे वन विभाग पौधरोपण के लक्ष्य को यहां पूरा करता है, लेकिन बाढ़ की विभीषिका से इन पौधों को बचाने के लिए वन विभाग के पास कोई कार्य योजना नहीं है। वर्ष 2021 और 2022 में रोपे गए पौधे भी बाढ़ के प्रभाव से बर्बाद हुए हैं।
विज्ञापन


- बाढ़ से कितने पौधे प्रभावित हुए हैं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बाढ़ उतरने के बाद इसका आंकलन कराया जाएगा। दिलीप श्रीवास्तव, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed