{"_id":"636e943aa05a2552900b7784","slug":"the-couple-pleaded-for-security-from-the-sp-mainpuri-news-agr553189187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचा पीड़ित
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार के गांव बदनपुर निवासी एक दंपती ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा कि शादी करने के बाद परिवार के लोग जान के दुश्मन बन गए हैं। वह लोग गांव के बाहर रह रहे हैं, आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। गांव स्थित जमीन व मकान पर कब्जा दिलाने व मांग की है।
गांव बदनपुर निवासी सुनीता देवी ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि पति किशन लाल की सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद एक साल पहले उसने गांव के दफेदार से दूसरी शादी कर ली। जिसके चलते उनका पुत्र व दफेदार का छोटा भाई रंजिश मानने लगे। खेती पर कब्जा जमाकर गांव से बाहर निकाल दिया। एक साल से ही वह लोग बाहर रह रहे हैं। किसी तरह से वह लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
पति दफेदार के भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर आठ नवंबर 2022 को दफेदार के पुत्र गुरुदयाल को बहुत पीटा। लोगों के आने पर उसकी जान बच सकी। एक नामजद ने उसे व पति को गांव में न घुसने की धमकी दी है, कहा है कि अगर गांव में आए तो जान से मार देंगे। पीड़ित दंपती ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही जमीन व मकान पर कब्जा दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।