फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "The country is misunderstanding The government is moving from Nagpur '

‘देश में गलतफहमी है कि सरकार नागपुर से चलती है’

Mon, 22 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
"The country is misunderstanding The government is moving from Nagpur '
माोहन भ्‍ाागवत - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
युवा नव दंपति सम्मेलन के बाद रविवार देर शाम सरसंघचालक मोहन भागवत ने शहर के पांच दर्जन से अधिक उद्यमियों के साथ बैठक की। बोदला-सिकंदरा रोड स्थित क्रॉस रोड मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुक्त चिंतन सत्र हुआ। उद्यमियों ने सरकार, समाज और उद्योग से संबंधित सवाल पूछे। सूत्रों की मानें तो एक उद्यमी ने पूछा कि केंद्र सरकार को संघ चला रहा है। इस पर मोहन भागवत ने कहा कि देशभर में यह गलतफहमी है। लेकिन हकीकत यह है कि संघ का सरकार में कोई हस्तक्षेप नहीं है। सरकार में संघ से जुड़े हुए लोग हैं तो विभिन्न संगठनों या समाज के साथ होने वाली बातचीत में जो शिकायतें आती हैं, उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम जरूर करते हैं। इसके अलावा लगभग दर्जनभर सवाल और पूछे गए, जिसका संघ प्रमुख ने जवाब दिया। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, नवीन जैन, मुकेश अग्रवाल, दीपक, डा. आरसी मिश्रा, पूरन डाबर, दिनेश कातिब, राकेश गर्ग, जितेंद्र चौहान, अशोक जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विरोधी भी हैं संघ के कार्यों के कायल
आगरा। सम्मेलन में एक दंपति ने संघ पर उठने वाले सवाल पर संघ प्रमुख की राय पूछी। इस पर मोहन भागवत ने कहा कि संघ राष्ट्र को संवारने और संगठित करने का कार्य कर रहा है। किसी की प्रतिक्रिया या विरोध में संघ नहीं चलता।  लोग कुछ भी बोलते रहते हैं लेकिन संघ इस पर ध्यान नहीं देता। संघ समाज परिवर्तन का काम करता रहता है। इन्हीं कार्यों के चलते समाज में संघ की विश्वसनीयता बढ़ी है। जो लोग विरोध में थे, वह भी संघ के कार्यों के कायल हो गए हैं।
विज्ञापन


दिखा अनुशासन
युवा नव दंपति सम्मेलन में लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ थी। इनका भोजन भी था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से लेकर अंत तक कहीं अव्यवस्था नजर नहीं आई। लोग अनुशासन में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा
सम्मेलन के बीच में सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर और बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वागत गान के साथ ही नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की।


41 सवाल पूछे गए
सम्मेलन के दौरान मुक्त चिंतन सत्र में ब्रजप्रांत के विभिन्न जिलों से आए नव दंपतियों ने संघ प्रमुख के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। 41 लोगों ने (महिला-पुरुष संयुक्त रूप से) विभिन्न सवाल पूछे। इसमें समाज निर्माण, संघ की कार्य शैली, शिक्षा प्रणाली, हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed