{"_id":"693c891a92c095e756087356","slug":"the-corporation-is-building-a-dialogue-center-in-ahir-pada-for-small-events-agra-news-c-364-1-ag11005-122172-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छोटे आयोजनों के लिए अहीर पाड़ा में निगम बनवा रहा संवाद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छोटे आयोजनों के लिए अहीर पाड़ा में निगम बनवा रहा संवाद केंद्र
विज्ञापन
फोटो। अहीर पाड़ा में संवाद केंद्र को अंतिम रूप देते कारीगर। नगर निगम
आगरा। अहीर पाड़ा क्षेत्र के निवासियों को अब छोटे-छोटे सामाजिक आयोजनों के लिए होटल या धर्मशाला का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से संवाद केंद्र का निर्माण नगर निगम करा रहा है।
पूर्व पार्षद मोहन शर्मा के कार्यकाल में संवाद केंद्र का एस्टीमेट तैयार हुआ था। कुछ कारणों से काम शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान पार्षद मंजू प्रजापति ने इस मुद्दे को प्राथमिकता में रखा। उन्होंने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। इसके बाद ही काम शुरू हो चुका है।
क्षेत्रीय अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि भवन निर्माण कार्य चल रहा है और जल्द ही इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। संवाद केंद्र तैयार होने के बाद क्षेत्रीय निवासी बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोटे सामाजिक आयोजन यहां कर सकेंगे।