{"_id":"6a21e65b8da1b4c55c0d85f1","slug":"the-confusion-of-the-heads-ended-the-district-magistrate-issued-guidelines-agra-news-c-364-1-ag11010-129785-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रधानों का असमंजस खत्म, जिलाधिकारी ने गाइडलाइन की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रधानों का असमंजस खत्म, जिलाधिकारी ने गाइडलाइन की जारी
विज्ञापन
आगरा। ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारु रखने के लिए जिलाधिकारी ने प्रशासकों को पत्र जारी कर दिया है। इससे कार्यों को लेकर प्रशासक बने प्रधानों में असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। वह ग्राम पंचायत के सामान्य और निर्माणाधीन कार्यों को पुराने डोंगल से पूरा करा सकेंगे।
वहीं नए कार्यों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। जिले की 690 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 26 मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बना दिया गया है। तभी से सामान्य और नीतिगत कार्यों का उल्लेख स्पष्ट न होने से असमंजस की स्थिति बनी थी। प्रधानों को नहीं पता था कि उन्हें कौन से कार्य कराने हैं और किन कार्यों के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
इससे ग्राम पंचायतों में सामान्य कार्य भी रुक चुके थे। बारिश होने पर प्रधानों ने सफाई-सफाई तक के भी कार्य नहीं कराए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी प्रधान से प्रशासकों को कार्यों की स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। उसमें उन्हें पुराने डोंगल से सामान्य और चले आ रहे कार्यों को कराना है। नए कार्यों के लिए अनुमति लेनी होगी।