फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of BJP Shakti Kendra coordinator sitting on hunger strike deteriorated.

Agra News: भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक की हालत बिगड़ी

Sun, 12 Jan 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The condition of BJP Shakti Kendra coordinator sitting on hunger strike deteriorated.
जिला अस्पताल में भर्ती आशीष चौहान का हाल जानने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी।
मैनपुरी। रोजगार सेवक पद पर बहाली और लाइन बिछाने के दौरान गिरे मकान की भरपाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक की हालत बिगड़ गई। वे तीन दिन से कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों से उनकी मदद कराने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


मामला दन्नाहार क्षेत्र के गांव बरौली से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी आशीष चौहान रोजगार सेवक के रूप में तैनात थे। उनका कहना है कि फर्जी प्रस्ताव के आधार पर वर्ष 2009 में तत्कालीन सीडीओ ने उन्हें सेवा से बाहर कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से की। 13 मार्च 2023 को अधिकारियों के आदेश पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सचिव की उपस्थिति में उनकी बहाली का प्रस्ताव पास किया गया लेकिन आज तक उन्हें रोजगार सेवक के पद पर बहाल नहीं किया गया। वर्ष 2024 में गांव जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की लाइन बिछाने का कार्य किया गया। इस दौरान उनके घर की दीवार के नीचे ही लापरवाही से लाइन डाल दी गई इससे उनका मकान गिर गया। पिछले तीन महीने से रोजगार सेवक पद पर बहाली और मकान के लिए आशीष अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा है। परेशान होकर उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में 10 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

यहां रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर एसडीएम अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम ने उन्हें न्याय का भरोसा भी दिया है। जानकारी होने पर भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी, उदय चौहान, डॉ. सुमित चौहान, अमित चौहान, सौरभ चौहान, नरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में जेई ने समाप्त कराया था धरना
आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट पर 31 दिसंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। जल निगम के जेई ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया था लेकिन इसके बाद जेई उसके घर नहीं गए और न ही उसके क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराई।

आशीष चौहान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उसकी हर संभव मदद कराई जाएगी। अधिकारियों से बात की गई है। जल्द उसकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
राहुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed