फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The company implicated the son without any evidence, and the trial is not taking place

Agra News: कंपनी ने बेटे को बिना साक्ष्यों के फंसाया, नहीं हो रही सुनवाई

Sat, 29 Nov 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The company implicated the son without any evidence, and the trial is not taking place
कैमरून मामले में धीरज जैन के पिता धनपाल जैन साथ में बहन दीपावली और मां गीता जैन
आगरा। पुणे की सतगुरु टूर एंड ट्रैवल कंपनी में बेटा 12 साल से काम कर रहा था। सितंबर 2024 में बदमाशों ने कंपनी की नकदी लूट ली। पुलिस ने बेटे और चालक के बयान भी दर्ज किए। 1 साल बाद कंपनी से बेटे ने अनुबंध रिन्यु करने की बात की। इस पर रकम हड़पने का आरोप लगा दिया गया। इसी बहाने से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। बेटे को पुलिस ने थाने की हवालात में डाल दिया है। यह कहा, अफ्रीकी देश कैमरून में धोखाधड़ी के मामले में फंसे धीरज जैन के पिता धनपाल जैन ने।
विज्ञापन

वह बेटे की वापसी के लिए परेशान हैं। उन्होंने कंपनी पर बेटे को बिना साक्ष्यों के फंसाने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि भारतीय राजदूत भी मदद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। राज्यसभा सांसद नवीन जैन से गुहार लगा चुके हैं। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से मिलने जाएंगे। कंपनी के अनुबंध के मुताबिक, अगर कर्मचारी पर किसी तरह का आरोप है तो इसकी सुनवाई भारत में ही होनी चाहिए।
विज्ञापन

धनपाल जैन ने कहा कि बेटे का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके पास इतनी रकम नहीं है कि बेटे के पास चले जाएं। उसकी पैरवी कर सकें। कंपनी कोई जवाब नहीं दे रही है। बेटे के खिलाफ ही वीडियो जारी कर रही है। धीरज को कैमरून पुलिस ने 10 नवंबर से हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
दयालबाग निवासी धीरज जैन सतगुरु टूर एंड ट्रेवल कंपनी में अकाउंट एंड फाइनेंस मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। उन्हें कई साल पहले कंपनी की ओर से कैमरून भेजा गया था। वह पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। परिजन के मुताबिक, 25 सितंबर 2024 को वो चालक के साथ कंपनी का पैसा लेकर आ रहे थे। तभी बदमाशों ने लूट लिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उनके बयान दर्ज हो गए। बाद में वो दो महीने के लिए छुट्टी पर घर आ गए। जनवरी 2025 में कंपनी के ऑफिस आए। सितंबर में अनुबंध खत्म होने पर उसे रिन्यू करने की बात की। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने रकम हड़पने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर कैमरून पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। धीरज ने पत्नी और बेटी के साथ एक वीडियो जारी किया था। इसमें कंपनी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कहा था कि उन्हें आवास, पानी और राशन तक नहीं दिया जा रहा है।



बहन और मां ने भी जारी किया वीडियो
कंपनी के आरोप के बाद धीरज जैन की मां गीता जैन और बहन दीपाली जैन ने भी अपना एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से गुहार लगाई। कहा कि धीरज को जेल में डाल दिया गया। उसे कोर्ट में भी पेश नहीं किया गया। मां और बहन लोगों से मदद के लिए विनती कर रही हैं। वह कह रही है कि भारतीय अधिकारी बात नहीं सुन रहे हैं। कोई मदद नहीं मिल रही है।

कैमरून मामले में धीरज जैन के पिता धनपाल जैन साथ में बहन दीपावली और मां गीता जैन

कैमरून मामले में धीरज जैन के पिता धनपाल जैन साथ में बहन दीपावली और मां गीता जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed