फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The colourful and endless minds are captivating

Agra News: रंग-बिरंगे अनंत लुभा रहे मन

Sat, 06 Sep 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The colourful and endless minds are captivating
फोटो03कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे बंधनवार। संवाद
कासगंज। अनंत चतुर्दशी शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए अनंत बाजार सज गया है। रंग-बिरंगे अनंत लोगों को लुभा रहे हैं। पर्व के लिए लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी शुरू कर दी है।अनंत चतुर्दशी पर्व के लिए लोग उत्साहित हैं। बाजार में में जगह-जगह दुकानों पर सजे लुभावने रंगों के अनंत लोग खरीदने लगे हैं। दो से पांच रुपये तक की कीमत में इनकी बिक्री की जा रही है। इसके अलावा लोगों ने पर्व के लिए बाजार से अन्य सामान की भी खरीदारी की है। महिलाएं भी घरों में पूजा-अर्चना कर उपवास रखेंगी।
विज्ञापन

अनंत बांधने से होता है दरिद्रता का नाश: पंडित मुकुंद बल्लभ भट्ट का कहना है कि अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत बांधने से दरिद्रता का नाश होता है। दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य की समस्याओं से रक्षा होती है। ग्रहों की बाधा से मुक्ति मिलती है। अनंत सूत्र बांधने से यह रक्षा कवच की तरह काम करता है। अनंत चतुर्दर्शी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा होती है। भगवान अनंत का पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन प्रात: काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थल पर कलश स्थापना करें। कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना करें या आप चाहें तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इसके बाद एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र तैयार करें, इसमें चौदह गांठें लगी होनी चाहिए। इसे भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने रखें। अब भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की षोडशोपचार विधि से पूजा कर पुरुष अनंत सूत्र को दाएं हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article