फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The closure of the Barah Khambha railway gate caused traffic jams, causing inconvenience to residents.

Agra News: बारह खंभा रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम, परेशान हुए लोग

Wed, 19 Nov 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The closure of the Barah Khambha railway gate caused traffic jams, causing inconvenience to residents.
गेट के नीचे से निकलते लोग
आगरा। शाहगंज में बारह खंभा रेलवे फाटक मरम्मत के लिए बंद होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। उन्हें रुई की मंडी से खेरिया मोड़ की ओर जाने के लिए 1़ 5 किलोमीटर का चक्कर लगाकर ईदगाह चौराहे से होकर निकलना पड़ रहा है। मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वैकल्पिक मार्ग से वाहन रेंग-रेंग कर निकल पा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ईदगाह चौराहे पर सुबह करीब आठ बजे से जाम लगना शुरू हो गया। वाहन बड़ी मुश्किल से आगे निकल पा रहे थे। एक-दूसरे से पहले निकलने की जल्दी में वाहन आपस में फंस गए। यातायात पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखे लेकिन वाहनों के अधिक दबाव के कारण उनके प्रयास सफल नहीं होते दिखे। जाम में तमाम लोग काफी देर तक जूझते रहे। शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर ही निकल पाए। फाटक के बंद होने से शाहगंज, अर्जुन नगर, रूई की मंडी, ईदगाह, शिवाजी नगर व अन्य कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हुई। उनके लिए बनाया गया खेरिया से ईदगाह होते हुए नगला छऊआ का वैकल्पिक मार्ग भी राहत नहीं दिला सका।
विज्ञापन

999999999999

दो दिन और जाम करेगा परेशान
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर खंभा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने 18 से 20 नवंबर रात आठ बजे तक रेलवे फाटक को बंद किया है। उस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए खेरिया पुल-ईदगाह-नगल छऊआ मार्ग को वैकल्पिक रास्ता बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed