फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The cleaning system of the city collapsed due to the strike

Agra News: हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था

Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
The cleaning system of the city collapsed due to the strike
कासगंज वेतन न मिलने पर नगर पालिका परिसर में धरना देते सफाई कर्मी और पालिका कर्मी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सफाई कर्मियों की हड़ताल से पहले दिन ही शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नगर क्षेत्र में जगह -जगह गंदगी के ढेर लग गए। पहले ही दिन शहर की सड़कों पर 40 मीट्रिकटन से अधिक कूड़ा जमा हो गया। गंदगी के चलते लोगों को मुसीबतें बढ़ गई। बाजारों में सफाई न होने से भी कारोबारी काफी परेशान रहे। कारोबारियों को अपने दुकान के सामने सड़क की सफाई स्वयं करनी पड़ी।
विज्ञापन

पालिका ने शहर की सफाई के लिए स्थाई कर्मियों के अलावा संविदा और ठेका पर कर्मियों को लगा रखा है। इन कर्मियों के माध्यम से शहर की सड़कों और नालियों की सफाई होती है। साथ ही ट्रैक्टर के माध्यम से कूड़ा उठाकर उसे शहर से दूर निष्प्रोज्य किया जाता है। कुछ कर्मी सुबह काम पर आ भी गए, लेकिन हड़ताल की सूचना मिलते ही वे काम को बीच में ही छोड़कर लौट गए। हड़ताल की वजह से कोई भी कर्मी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा। इससे शहर में सफाई नहीं हो सकी। वहीं कूड़ा का उठान न होने से शहर की गलियों से लेकर बाजारों तक में गंदगी के ढेर लग गए। नालियां भी उफान पर आ गई। कारोबारी अपनी दुकान खोलने के लिए बाजार में आए तो गंदगी देखकर चकित रह गए। इसके बाद कारोबारियों ने अपनी दुकानों के आगे की सफाई की जिससे कूड़ा दुकान के अंदर न पहुंचे।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों से बातचीत की गई है। उनकी वेतन सहित जो अन्य मांगें है उनको शीघ्र पूरा किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कर्मियों की समस्या का निदान किया जाएगा। विनोद जोशी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed