फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The city's first Hockey Premier League has been in the news again, after the proposed glamour-filled league was postponed due to Agniveer recruitment.

Agra News: शहर की पहली हॉकी प्रीमियर लीग पर फिर हलचल, अग्निवीर भर्ती के कारण टल गई थी ग्लैमर से भरी प्रस्तावित लीग

Mon, 04 May 2026 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The city's first Hockey Premier League has been in the news again, after the proposed glamour-filled league was postponed due to Agniveer recruitment.
आगरा। शहर की पहली हॉकी प्रीमियर लीग पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम की वजह से यह टल गया था। अब इस महीने के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि तिथि की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजक राजीव सोई ने बताया कि 92 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची तैयार है। छह टीमों के लिए ऑक्शन होगा। अगले सप्ताह इन खिलाड़ियों का ऑक्शन कराने की तैयारी है। हर खिलाड़ी का बेस प्राइस 500 रुपये तय किया गया है। प्रत्येक टीम में आधे खिलाड़ी 30 प्लस आयु वर्ग के होंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी अंडर 30 कैटेगरी से चुने जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरी लीग सेवन-ए-साइड फॉर्मेट पर खेली जाएगी। मुकाबले एकलव्य स्टेडियम की एस्ट्रो टर्फ पर फ्लड लाइट के नीचे कराए जाएंगे। इससे दर्शकों को शाम और रात में हाई-इंटेंसिटी हॉकी का रोमांच दिखेगा। स्टेडियम के हॉकी कोच खलील के पद से हटने के बाद कुछ तकनीकी चुनौतियां सामने आई हैं। हालांकि तैयारियों में कमी नहीं आने दी जा रही है। कोशिश है कि शहर की हॉकी को एक नया और ग्लैमरस प्लेटफॉर्म मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed