फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The children also raised their voice to remove the poor condition of the hospital.

Agra News: अस्पताल की बदहाली दूर कराने की नौनिहालों ने भी उठाई आवाज

Sun, 23 Aug 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The children also raised their voice to remove the poor condition of the hospital.
फतेहाबाद फ़ोटो।पीएचसी निबोहरा पर दूसरे दिन भी धरना जारी
फतेहाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाली और स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन स्कूली बच्चे भी पढ़ाई छोड़ धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो समय से चिकित्सक मिलते हैं और न ही मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के कस्बों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करते हैं। तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। देर शाम तक कोई भी स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर प्रदीप सिंह, बीबी सिंह, नरेंद्र गुर्जर, रोहित प्रताप, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed