फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The child's death in a water-filled pit in the park

पालीवाल पार्क में पानी से भरे गड्ढे में डूबा बालक, चौदह घंटे बाद मिला शव

Sun, 09 Sep 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 09 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
The child's death in a water-filled pit in the park
पालीवाल पार्क के गड्ढे में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के पालीवाल पार्क में बारिश के पानी से भरे गड्ढे ने 12 साल के बालक की जान ले ली। बालक साथियों संग नहाने के लिए गड्ढे में उतर गया था। गड्ढा गहरा होने की वजह से डूब गया। 14 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। परिवार में कोहराम मच गया। नगला बैनी प्रसाद, वजीरपुरा निवासी मुरलीधर कबाड़ का काम करते हैं। उनका छोटा बेटा धीरेंद्र पाल कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार शाम पांच बजे वह परिवार के तीन-चार बच्चों के साथ पालीवाल पार्क स्थित एक मजार के पास खेलने के लिए गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मजार के पास बने एक गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। इसमें धीरेंद्र पाल और अन्य नहाने लगे। गड्ढा सात फुट गहरा था। इस कारण धीरेंद्र पाल डूबने लगा। उसे डूबता देखकर बाकी बच्चे बाहर निकल आए। मगर, धीरेंद्र पाल पानी में डूब गया। उसके साथियों ने शोर नहीं मचाया। वह घर चले गए। उधर, परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे पालीवाल पार्क में टहल रहे लोगों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर परिजन भी आ गए। उन्होंने अन्य बच्चों से पूछताछ की। इस पर उन्होंने हादसे की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि अगर, बच्चे शोर मचा देते या फिर घरवालों को बता देते तो धीरेंद्र पाल की जान बचाई जा सकती थी। मुरलीधर के दो बेटे थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गड्ढा किसने किया है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed