फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Chamber of Commerce sent its suggestions to the Prime Minister, emphasizing the indigenous model, demanding a balanced policy between online and retail traders and controlling inflation.

Agra News: व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को भेजे सुझाव, स्वदेशी मॉडल पर जोर, ऑनलाइन और खुदरा व्यापारियों के बीच संतुलित नीति बनाने व महंगाई नियंत्रण की मांग

Wed, 01 Jul 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce sent its suggestions to the Prime Minister, emphasizing the indigenous model, demanding a balanced policy between online and retail traders and controlling inflation.
आगरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने विकसित भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर उतारने के सुझाव प्रधानमंत्री को भेजे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने नीति आयोग की हालिया ट्रेड वृद्धि रिपोर्ट की सराहना की। कहा कि कागजी प्रगति और जमीनी हकीकत में संतुलन स्थापित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने खाद्य वस्तुओं (दाल, तेल आदि) की कीमतें स्थिर रखने के लिए स्थानीय मूल्य स्थिरीकरण तंत्र विकसित करने, ऑनलाइन कॉर्पोरेट कंपनियों और पारंपरिक खुदरा व्यापारियों के बीच एक संतुलित प्रतिस्पर्धा नीति बनाने और ढांचागत विकास से छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा पश्चिमी पूंजी-प्रधान मॉडल के बजाय कौटिल्य के अर्थशास्त्र और भारत की श्रम-प्रधान वास्तविकता के अनुरूप हों। पारंपरिक व श्रम-प्रधान उद्योगों को प्रोत्साहन मिले। छोटे व्यापारियों व असंगठित कामगारों को पीएसयू अस्पतालों की सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed