{"_id":"691a0d50d41051036607af92","slug":"the-bus-will-run-from-bewar-to-kishani-and-then-to-lucknow-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-148946-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेवर से किशनी होकर लखनऊ के लिए चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेवर से किशनी होकर लखनऊ के लिए चलेगी बस
Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटाे 3 बेवर डिपो के बस स्टैंड पर खडीं बसें। संवाद
मैनपुरी। कस्बा बेवर से किशनी होकर लखनऊ के लिए बस संचालन शुरू होगा। बेवर डिपो ने संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बेवर डिपो के बेड़े में 62 बसें हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर अब डिपो ने बेवर से किशनी होकर लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। डिपो के अधिकारियों की ओर से मार्ग का सर्वे अगले तीन दिनों में शुरू कराया जाएगा। डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद डिपो ने बेवर से किशनी होकर लखनऊ के लिए बस संचालन की योजना बनाई जा रही है। मार्ग के सर्वे के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार बस संचालन को शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को लखनऊ पहुंचने में आसानी होगी।
रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने से हो रही परेशानी
ज्योंती। ज्योंती-खुड़िया को नगर पंचायत का दर्जा मिले 40 साल बीत चुके हैं। रोडवेज बस सुविधा नहीं होने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि आने जाने के लिए ऑटो के साथ ही मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का ही सहारा है। नगर पंचायत क्षेत्र के पास के गांव हवेली, छतारी, घनश्यामपुर, नगला रामसिंह, किचौरा, नगला मनी, नगला धर्मपाल, नगला बाग, मनौना के लोगों को परेशानी सामना करना पड़ता है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर गुप्ता का कहना है कि अगर रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाए तो समस्या दूर हो सकती है।